खैरथल

पेंशनर समाज का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न 

 सदबुद्धि यज्ञ व प्रदर्शन में सभी पेंशनर्स  से भाग लेने की अपील,बुजुर्ग पेंशनर्स का किया सम्मान 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
 खैरथल : राजस्थान पेंशनर्स समाज उप शाखा खैरथल का वार्षिक अधिवेशन रविवार को मातौर रोड स्थित कृष्णा वाटिका में आयोजित किया गया ।  समाज के सचिव रघुवीर सिंह ने बताया की अधिवेशन में प्रगति रिपोर्ट,आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया ।
 उन्होंने बताया की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार अभिषेक यादव रहे जबकि अध्यक्षता राजस्थान पेंशनर समाज अलवर के अध्यक्ष एवं हितकारी समिति मधुसुधन शर्मा ने की !इसके अलावा डबल एओ कोष कार्यालय भगवान यादव,जिला महामंत्री अशोक शर्मा,मूलचंद यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में समाज के 75 वर्ष से 95 वर्ष के 37 बुजुर्ग पेंशनर्स को सम्मानित किया गया ।
साथ ही कक्षा दस व बारह में उच्च अंक तहसील स्तर पर लाने वाले बच्चे भानुप्रताप  व भूमिका को सम्मानित किया गया ।
 इस मौके पर जिन पेंशनर का जन्मदिन था उनका मंच पर केक कटवाकर सभी ने शुभकामनायें दी!वहीं अंत में सर्वसम्मिती से खैरथल पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष पोहप सिंह यादव को कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया!मंच संचालन भगवान दास व नेतराम यादव ने किया।
 इस अवसर पर उपशाखा तिजारा के अध्यक्ष महेंद्र यादव, कोटकासिम अध्यक्ष सुरेश चंद यादव, किशनगढ़ बास अध्यक्ष सुल्तान सिंह यादव, मुंडावर के लक्ष्मी नारायण शर्मा, टपुकड़ा के रामनिवास यादव, हरसोली के महेंद्र सिंह सैनी, खैरथल के पोहप सिंह यादव समेत भामाशाह शिवचरण गुप्ता,पृथ्वी सिंह, रतनलाल, कालीचरण चौधरी,जयसिंह यादव,प्रहलाद, रामबाबू जाटव, लालाराम, सतीश चौहान,जयकृष्ण कौशिक, सेवाराम आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button