बरेली
2027 की विजय का आधार बनेगा मजबूत बूथ : शुभलेश यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली में समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्रों में जोनवार बैठकों का कार्यक्रम जारी समाजवादी पार्टी को जनपद स्तर पर और अधिक मजबूत एवं संगठित बनाने के उद्देश्य नसे जिला समाजवादी पार्टी बरेली द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में जोनवार बैठकों का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह कार्यक्रम पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के निर्देशन में पूरे जनपद की सभी विधानसभाओं में जोनवार बैठकों का तय किया गया है। इन बैठकों में संगठन की मजबूती, बूथ गठन, पीडीए समाज को जोड़ने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

