पाकुड़

“जनजातीय गरिमा उत्सव” के अंतर्गत “जनभागीदारी अभियान – सबसे दूर, सबसे पहले” कार्यक्रम का शुभारंभ

Launch of the program “Public Participation Campaign – Farthest, First” under “Tribal Dignity Festival”

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। “जनजातीय गरिमा उत्सव” के अंतर्गत “जनभागीदारी अभियान – सबसे दूर, सबसे पहले” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अरूण कुमार एक्का, जेम्स सुरीन, अजय सिंह बड़ाईक एवं प्रीतिलता मुर्मू द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरूण कुमार एक्का ने बताया कि यह विशेष अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आवश्यक सेवाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करना है, ताकि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँच सके। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत PM JANMAN/DA-JGUA ग्रामों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं का संतृप्तिकरण तथा जनजागरूकता सुनिश्चित की जाएगी।
अभियान के तहत आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रम
18 मई 2026 : अभिविन्यास कार्यशाला एवं अभियान का शुभारम्भ
समाहरणालय सभागार, पाकुड़ में जिला, प्रखंड एवं ग्राम स्तर के अधिकारियों हेतु अभिविन्यास कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, उद्देश्यों, कार्ययोजना एवं विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
19 मई से 25 मई 2026 : संतृप्ति एवं वृक्षारोपण अभियान
PM JANMAN/DA-JGUA ग्रामों में संतृप्ति एवं वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन ग्राम स्तर पर सघन शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होंगे तथा पात्र लाभुकों के बीच Entitlement Certificate/Cards का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
20 मई 2026 : ग्राम स्तरीय गतिविधियों का आयोजन
ग्राम भ्रमण अभियान के तहत अधिकारियों, आदि कर्मयोगियों एवं गैर-सरकारी संगठनों द्वारा Transect Walk आयोजित कर गांवों की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करते हुए आगामी जनसुनवाई की तिथियों की जानकारी दी जाएगी।
21 मई से 23 मई 2026 : जनसुनवाई कार्यक्रम
सभी आदि सेवा केंद्रों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्राप्त शिकायतों के त्वरित निवारण एवं अधिकारों के समाधान हेतु प्रतिदिन गतिविधियों का संचालन किया जाएगा, ताकि लाभुकों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
24 मई 2026 : प्रलेखन एवं प्रगति समीक्षा
अभियान से संबंधित प्रलेखन कार्य किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्राप्त समस्याओं, समाधान किए गए मामलों, लंबित प्रकरणों, संबंधित अधिकारियों एवं अनुवर्ती कार्रवाई का विस्तृत संधारण किया जाएगा। साथ ही KPI आधारित Proof Card एवं Progress Report Card तैयार किए जाएंगे।
25 मई 2026 : मीडिया ब्रीफिंग एवं समीक्षा बैठक
जिला सभागार, पाकुड़ में उपायुक्त एवं परियोजना निदेशक, आई०टी०डी०ए० द्वारा मीडिया कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त कलेक्ट्रेट सभागार में प्रखंड एवं ग्राम स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा एवं ब्रीफिंग बैठक आयोजित कर अभियान की प्रगति एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। कार्यशाला में अधिकारियों को अभियान की सफलता हेतु समन्वित एवं सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मौके पर जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button