नावाडीह पलाश कार्यालय में जल,जंगल एवम ज़मीन संरक्षण का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बोकारो। नावाडीह पलाश कार्यालय में प्रखंड के मनरेगा बीपीओ राकेश और प्रदान से वेद प्रकाश के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण पलाश के ब्लॉक रिसोर्स पर्सन, सीआरपी,आई ऐफ सी एंकर, और सभी सी एल ऐफ के ओबी मेंबर इस कार्यक्रम में शामिल हो कर बिस्तार से जानकारी प्राप्त की।
इस प्रशिक्षण में प्रखंड के मनरेगा अधिकारी राकेश ने कहा कि नावाडीह प्रखंड और पलाश के अधिकारियों के सहयोग से इस प्रखंड में अनेकों प्रकार के बिकाश के कार्य में रफ़्तार लाया जायगा साथ ही बेरोज़गार महिलाओं को उनके क्षमता के अनुरूप कार्य को सौपा जायगा हर एक पंचायत में क्षेत्र के कार्य के अनुरूप पलाश की महिला को ही मेट की ज़िम्मेदारी दी जायगी और पलाश के द्वारा भी योजना को धरातल में निरीक्षण कर मनरेगा में कार्य कर रहे मज़दूर का पर दिन का ऑनलाइन हाज़री भी बनाया जाएगा।
पलाश से प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक मिसरा जी ने कहा कि पलाश में अनेकों योजना से क्षेत्र की महिलाओं को आगे करने का प्रयास किया जा रहा है।
भलमारा क्लस्टर से ब्लॉक रिसोर्स पर्सन दीपू अग्रवाल ने कहा कि ऐफ टीसी बासुदेव महतो के प्रयास से भलमारा , नावाडीह, चिरूडीह क्लस्टर को आई एफ सी क्लस्टर बनाया गया है जिससे इन क्लस्टर में लगभग 40 लाख के प्रोजेक्ट से बकरी, मुर्गी, बत्तख, गाय या कई अन्य प्रकार के यूनिट मशीन के माध्यम से महिलाओं को आजीविका उपलब्ध कर आमदनी करने का प्लान चलाया जा रहा है हर महिलाओं को आत्मनिर्भर करना ही पलाश की मुख्य उद्येश्य है.
मोके पे अनीता देवी, सूरज प्रजापति, अशोक महतो, नरेंद्र , बसंत कुमार, गुणी राम बेदिया, पुष्पा कुमारी, शादियाँ अंजुम, मीना कुमारी, उर्मिला कुमारी, इंदिया देवी, सुनीता देवी, बिना कुमारी, मीना कुमारी शामिल थे।



