जालौन

मीटर खराब होने पर तत्काल उपभोक्ता सूचना देकर बदलवायेंःचैहान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। सहायक अभियंता मीटर्स प्रथम इं. शत्रुघन चैहान ने एक भेंट वार्ता के दौरान बताया कि यदि किसी भी उपभोक्ता का मीटर खराब होता है तो वह तत्काल उसकी सूचना देकर उसे बदलवा सकता है। इसके लिये वह उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हित में कार्य करना उनका प्रथम दायित्व है।
बातचीत के दौरान सहायक अभियंता मीटर्स इं. शत्रुघन चैहान ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं वह एक महीने में जेनरेट होकर बिल आयेगा। तभी उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब जो भी स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं वह पोस्टपेड होंगे जिसमें यदि बिल लंबित रहता है तो उपभोक्ता की बिजली नहीं काटी जायेगी। यदि चेकिंग दौरान कोई गड़बड़ी पायी जाती है तो विभागीय कार्यवाही के नाम पर उपभोक्ता का कनेक्शन काटा जा सकता है। लेकिन बिल बकायेदारी होने पर किसी भी उपभोक्ता का स्मार्ट मीटर से विद्युत आपूर्ति स्वतः बंद नहीं होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि जिनके मीटर नो डिसप्ले हैं वह विभाग में जानकारी देकर अपने कर्तव्यों का पालन करें ताकि विभाग समय से उनके मीटरों को बदलकर नये मीटर लगा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button