बेतुल

बैतूल गैस सिलेंडर महंगाई के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी ने जलाया चूल्हा 

बैतूल में धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बहुजन मुक्ति पार्टी, भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा का संयुक्त आंदोलन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। महंगाई और सामाजिक अन्याय के खिलाफ बुधवार को बहुजन मुक्ति पार्टी, भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने राष्ट्रव्यापी जनांदोलन के दूसरे चरण के तहत जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। महंगे गैस सिलेंडरों के विरोध में चूल्हा जलाओ आंदोलन आयोजित कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम कलेक्टर बैतूल के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
आंदोलन के तहत दोपहर 12 बजे से धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है और सरकार को तत्काल राहतकारी कदम उठाने चाहिए।
इस अवसर पर भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने मुस्लिम समुदाय सहित ईसाई, सिख, बौद्ध और अन्य धर्मावलंबियों के साथ हो रहे कथित अन्याय, अत्याचार और मोब लिंचिंग की घटनाओं के विरोध में भी ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि यह विरोध प्रदर्शन देश के 625 जिलों में एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें बैतूल भी शामिल रहा।
– 31 मई को होगा अंतिम चरण
आंदोलनकारियों ने बताया कि राष्ट्रव्यापी जनांदोलन का तीसरा एवं अंतिम चरण 31 मई 2026 को धक्का मार आंदोलन के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से जनसमस्याओं को और मुखरता से उठाया जाएगा।
– देशवासियों से सहभागिता की अपील
कार्यक्रम के अंत में बहुजन मुक्ति पार्टी, भारत मुक्ति मोर्चा तथा राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा की जिला शाखा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही देशवासियों से अपील की गई कि वे जनहित के इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लें और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूत बनाएं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button