हापुड़

मोबाइल फोन छिनैती/चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को हाफिजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार….

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हापुड़ – जनपद हापुड के हाफिजपुर थाना पुलिस ने मोबाइल फोन छिनैती/चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से छिनैती/चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित 10 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त केटीएम मोटरसाइकिल व अवैध असलहा बरामद हुआ है ।

हाफिजपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मोबाइल फोन छिनैती/चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से पुलिस ने दस मोबाइल फोन बरामद किए हैं । गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा रास्ते में चलते समय मोबाइल फोन पर बात करने वाले राहगीरों से मोबाइल फोन छीनने व ट्रक/बस आदि से मोबाइल फोन चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button