श्रीमति ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में श्रीराजकृपाल (बाबूजी) पंचम स्मृति शूटिंग प्रतियोगिता का हुआ समापन…

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दिनांक 16 मई से 19 मई 2026 तक चल रही श्री राजकृपाल (बाबूजी) पंचम स्मृति शूटिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि सुश्री श्रुति शर्मा ( मुख्य विकास अधिकारी ) के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 438 प्रतिभागियों ने अलग-अलग 83 कैटेगरी में प्रतिभाग किया। जिसमें बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती विद्या मन्दिर, मेरठ की टीम ने प्रथम स्थान, सरस्वती बाल मन्दिर, हापुड़ ने द्वितीय स्थान तथा जे०एम०एस हापुड़ एवं स्वामी विवेकानन्द सरस्वती विद्या मन्दिर, साहिबाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्या मन्दिर की 126 छात्राओं ने प्रतिभाग कर 180 पदक प्राप्त किये। छात्रा सौम्या त्यागी (कक्षा-9) ने चैम्पियन ऑफ चैम्पियन NR Rifle में Winner Trophy एवं रु0 8100/- का नकद पुरस्कार, श्रेया असवाल (कक्षा-6) ने Little Champ में Winner Trophy एवं रु0 1500/- का नकद पुरस्कार, काव्या कौशिक (कक्षा-6) ने 1000/- प्रथम रनरअप एवं काव्या भाटी (कक्षा 6) द्वितीय रनरअप 500/- नकद पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस प्रकार इस प्रतियोगिता में कुल रु0 81,200/- का नकद पुरस्कार प्रतिभागियों को दिया गया।
कार्यक्रम में श्री मुकेश तोषनीवाल, श्री कुलदीप कसाना (सहनिदेशक- शिक्षा भारती) एवं प्रबन्ध समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। उक्त प्रतियोगिता का कार्यक्रम प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ।



