राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

सैफई में खुलेगा नया डेंटल कॉलेज

बीडीएस की 50 सीट पर होगा दाखिला; प्रदेश सरकार से मिली मंजूरी

लखनऊ । सैफई स्थित चिकित्सा विश्वविद्यालय में नया सरकारी डेंटल कॉलेज शुरू होगा। यहां इसी साल से बीडीएस की 50 सीटों पर प्रवेश मिलेगा, जिसे आगे बढ़ाकर 100 किया जाएगा। कॉलेज में नौ विषयों में एमडीएस की पढ़ाई भी शुरू करने की तैयारी है, जिससे छात्रों और मरीजों दोनों को फायदा मिलेगा।
केजीएमयू के बाद सैफई के यूपीयूएमएस में डेंटल कॉलेज शुरू करने से आसपास के जिलों के मरीजों को सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही यहां पढ़ाई करने वाले छात्र भी लाभान्वित होंगे। यहां पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों को डेंटल की बेसिक ट्रेनिंग हो सकेगी। अभी तक विश्वविद्यालय में सिर्फ पेरियोडोंटोलॉजी में एमडीएस की पढ़ाई होती है। कॉलेज बनने के बाद नौ विषय में एमडीएस की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजय कुमार ने बताया ने विश्वविद्यालय परिसर में एक डेंटल कॉलेज और अस्पताल स्थापित करने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। डेंटल काउंसिल आॅफ इंडिया (डीसीआई) के मानदंडों के अनुसार 50 सीटों से शुरूआत होगी।
भविष्य में इसे बढ़ाकर 100 करने किया जाएगा। यह यूपी सरकार के तहत स्वतंत्र डेंटल कॉलेज और अस्पताल होगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष के प्रति आभार जताया है।
अभी तक सिर्फ केजीएमयू में बीडीएस -अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन एकमात्र सरकारी डेंटल कॉलेज केजीएमयू है।। इसके अलावा केन्द्रीय कॉलेज के रूप में बीएचयू और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बीडीएस की पढ़ाई होती है। ऐसे में डेंटल की पढ़ाई के लिए छात्रों को निजी कॉलेजों पर निर्भर रहना पड़ता है।’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button