खैरथल

केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने एशियाई बीच गेम्स रजत पदक विजेता जय भगवान का किया सम्मान

विधायक ललित यादव  भी रहे मौजूद 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने एशियन बीच गेम्स में कबड्डी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी जय भगवान के स्वागत एवं सम्मान समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने जय भगवान को साफा पहनाकर सम्मानित किया तथा उनकी उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। जय भगवान की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल करियर और सम्मान का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन जीने की दृष्टि भी प्रदान करते हैं। खेल हमें संघर्ष, अनुशासन और “हार कर भी दोबारा खड़े होकर प्रयास करने” की भावना सिखाते हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री की कविता की पंक्तियां *क्या हार में, क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, कर्तव्य पथ पर जो भी मिला, यह भी सही, वो भी सही* का उल्लेख करते हुए कहा कि खेल शरीर में नई ऊर्जा भरते हैं और लक्ष्य प्राप्ति तक लगातार प्रयास करना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए “फिट इंडिया” के संदेश के माध्यम से देशभर में खेलों को बढ़ावा मिला है तथा खेल भावना व्यक्ति को हर परिस्थिति में सकारात्मक बनाए रखती है।
श्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से खेलों में सक्रिय भागीदारी करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
 कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक ललित यादव ने कहा सम्मान समारोह के आयोजन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है और हौसले से ही देश विदेश के आयोजनो मे पदक जीते जाते है
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जय भगवान का जोरदार स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान  विधायक ललित यादव,  जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, क्रीड़ा भारती से रामानंद चौधरी, खिलाड़ी दीपक निवास हुड्डा, महेश गुप्ता, करण सिंह, ईश्वर, अनूप यादव, इंद्र यादव, अमित, सरपंच देवेंद्र, अंजली यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button