हापुड़

डीएम कविता मीणा व एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में हुई बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड़ – जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी (बकरीद) ईद के पर्व को लेकर बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु व्यापक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाए।

प्रशासनिक व्यवस्थाएं:- शांति समिति की बैठक: अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी समुदायों के धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

 कुर्बानी के निर्देश: कुर्बानी केवल पूर्व निर्धारित एवं चिन्हित स्थलों पर ही की जाएगी। खुले स्थान, सड़क या सार्वजनिक जगह पर कुर्बानी पूर्णतः प्रतिबंधित है।

 साफ-सफाई: नगर पालिका परिषद हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर एवं पिलखुवा को कुर्बानी के बाद अवशेषों के तत्काल निस्तारण हेतु विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 सुरक्षा व्यवस्था: सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में निरंतर गश्त की जाएगी।

प्रतिबंध: गोवंशीय पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

निर्बाध विद्युत आपूर्ति: जिलाधिकारी ने पर्व के दिन विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

नागरिकों से अपील:
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि सभी लोग आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए बकरीद का त्यौहार मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम नंबर 0122-2304834 या डायल 112 पर दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button