बोकारो

10 जून 2026 को पेटरवार वन सभागार में आयोजित होगा वन सुरक्षा पर जागरूकता सेमिनार

आज ढोरी में तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंध समिति छोटा नागपुर का एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को यूनियन कार्यालय ढोरी में धनेश्वर महतो की अध्यक्षता में की गई। बैठक में आगामी 10 जून 2026 को पेटरवार वन सभागार में प्रधान मुख्य वन संरक्षक झारखंड रांची और जेपीएमसी उत्तरी छोटा नागपुर के सभी अध्यक्षों का संयुक्त कार्यशाला को सफल बनाने के विषय में चर्चा की गई। साथ ही साथ अधिक से अधिक समिति सदस्यों को कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव सूरज महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो ,केंद्रीय सदस्य आनंद महतो ,प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो, सुनील महतो, भरत लाल महतो, राजेश्वर महतो, अखिलेश्वर मुंडा, लालमोहन महतो, लखन महतो ,फुलमनी देवी, उमेश नोनिया, प्रेमचंद महतो ,विनोद कुमार महतो ,बसंत महतो, दिलीप सिंह, हीरामन सिंह, महेश महतो ,रंजीत महतो हरखलाल महतो आदि लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button