कोलकाताराजनीतिराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां

सुरक्षा में लगाई गई पुलिस

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारग्राम में रुककर एक छोटी दुकान पर झालमुड़ी खाई थी, दुकानदार से बातचीत की और उसकी तारीफ की थी। अब उस दुकानदार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जानें क्या है पूरा मामला।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार विक्रम साहू को जान से मारने की धमकी मिली है। दुकानदार की ओर से दावा किया गया कि पिछले कुछ दिनों से उसे पाकिस्तान और बांग्लादेश से रोजाना धमकी भरे कॉल आ रहे हैं।
झालमुड़ी खिलाकर सुर्खियों में आए थे विक्रम साहू-पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम साहू रातोंरात सुर्खियों में आ गए थे। विक्रम साहू और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत पूरे चुनाव में चर्चा का विषय बन गई थी। हालांकि, रातोंरात मिली यह शोहरत अब उसके लिए मुसीबत बन गई है।दुकानदार विक्रम साहू ने कहा कि वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित है क्योंकि उन्हें डर है कि फोन करने वाले उसके साथ कोई साजिश रच सकते हैं।
पाकिस्तान से धमकी मिलने का किया दावा-विक्रम साहू ने कहा कि मुझे पाकिस्तान से वीडियो और फोन कॉल के जरिए बार-बार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वे मुझे बम से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग मुझे वीडियो कॉल कर रहे हैं, वे मुझे डराने के लिए खौफनाक इशारे कर रहे हैं और हथियार भी दिखा रहे हैं। उन्होंने मुझे चेतावनी दी है कि तुम्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विक्रम ने बताया कि उसने कई कॉल नहीं उठाए लेकिन फोन की घंटी बजनी बंद नहीं हुई। उसने कहा कि फोन करने वाले उसे गालियां दे रहे हैं और अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश से भी जान से मारने की धमकियां आ रही हैं, जो मुझे डराने की कोशिश कर रहे हैं। वे मुझसे पूछते हैं, ‘तुम जिंदा हो या मर गए?’
विक्रम को मिली पुलिस सुरक्षा -उन्होंने बताया कि मुझे व्हाट्सएप पर भी मैसेज मिले हैं, जिनमें लिखा है कि तुम्हें बम धमाके में मार दिया जाएगा। विक्रम के मुताबिक, धमकी देने वालों ने पीएम के साथ उसके ‘जुड़ाव’ के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन ये धमकियां तभी से आनी शुरू हुईं, जबसे पीएम मोदी उसकी दुकान पर रुककर झालमुड़ी का स्वाद चखने आए थे।
विक्रम ने आगे बताया कि फोन करने वाले पहले धार्मिक अभिवादन करते हैं और फिर उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। वह और उसका परिवार अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आ रही इन धमकियों से काफी डरे हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। विक्रम को पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है और पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा में तैनात हैं। जब विक्रम से पूछा गया कि क्या वह पीएम से कोई खास अपील करना चाहता है, तो उसने कहा कि सरकार को उसे पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए।
कौन हैं विक्रम साहू- प्रधानमंत्री मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार का नाम विक्रम साह है।
विक्रम मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं।
पिछले कई वर्षों से झारग्राम में छोटी दुकान पर झालमुड़ी बेचकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।
आर्थिक तंगी के कारण विक्रम नौवीं कक्षा के बाद पढ़ाई जारी नहीं रख सके।
विक्रम के अनुसार, उन्हें रोजाना करीब 1000 से 1200 रुपये की आय हो जाती है।
उनके परिवार में माता सुनीता देवी और पिता उत्तम साह हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button