पाकुड़

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के स्वागत में पाकुड़ कांग्रेस का आज होगा भव्य समारोह, समयावधि में पहुंचने की अपील

Pakur Congress will hold a grand function today to welcome former minister Alamgir Alam, appeal to reach on time

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। Indian National Congress की पाकुड़ जिला इकाई की ओर से पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के सम्मान में रविंद्र भवन हॉल में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा आम लोगों से कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह समारोह पार्टी के वरिष्ठ नेता के प्रति सम्मान और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का प्रतीक होगा। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद करीब दो वर्षों पश्चात पूर्व मंत्री आलमगीर आलम 23 मई 2026 को अपने इस्लामपुर स्थित निजी आवास पहुंचे। उनके आगमन के बाद से समर्थकों एवं कांग्रेस नेताओं में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में उनके स्वागत एवं अभिनंदन के लिए कांग्रेस की ओर से इस भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button