खैरथल
मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान के तहत फाइनल मास्टर प्लान का हुआ अनुमोदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। द्वारा “मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान” के तहत वार्ड सभाओं का आयोजन कर वार्डों से संबंधित बेसलाइन डाटा एवं एस्पिरेशन डाटा के सत्यापन एवं अंतिम अनुमोदन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
आयुक्त मुकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में नगर परिषद सभागार में आयोजित वार्ड सभा में वार्ड संख्या 01 से 45 तक के स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं हितधारकों ने भाग लिया। बैठक में मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2026-27 की घोषणा बिंदु संख्या 56 के अंतर्गत संचालित “मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान” के तहत पूर्व में एकत्रित जनसांख्यिकीय, आर्थिक गतिविधियों, बुनियादी सुविधाओं, सामाजिक एवं सांस्कृतिक जानकारी की समीक्षा की गई।
बैठक में पोर्टल पर दर्ज बेसलाइन डाटा एवं एस्पिरेशन डाटा की शुद्धता एवं विश्वसनीयता की जांच उपरांत आवश्यक संशोधनों पर चर्चा कर फाइनल मास्टर प्लान का अनुमोदन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि वार्ड स्तर पर प्राप्त सुझावों एवं टिप्पणियों के आधार पर डाटा को अद्यतन कर अंतिम रूप दिया जाएगा, जिससे शहरी विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाया जा सके।
इस दौरान सहायक अभियंता भूपेंद्र गुर्जर, कनिष्ठ अभियंता मोतीलाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, बदलू राम जाटव, तरुण दुलानी, राजकुमार जाटव, बलविंदर सिंह, डॉ. अनिल माँधू, भगवान दास, विपिन गुप्ता सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
