खैरथल

राजस्थान ओडीओपी पॉलिसी 2024 की योजनाओं में संशोधन

उद्यमियों को मिलेगा अधिक लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। राज्य सरकार की वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा की अनुपालना में राजस्थान ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) पॉलिसी 2024 के अंतर्गत संचालित मार्जिन मनी योजना एवं तकनीकी अधिग्रहण योजना के प्रावधानों में संशोधन किया गया है।
उक्त संशोधनों का उद्देश्य जिले के उद्यमियों, हस्तशिल्पियों, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को अधिक लाभ पहुंचाना तथा स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन प्रदान करना है। संशोधित प्रावधानों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का सरल एवं प्रभावी लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, खैरथल-तिजारा द्वारा जिले के उद्यमियों एवं इच्छुक लाभार्थियों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की गई है।
अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, खैरथल-तिजारा कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button