बेतुल

बैतूल एमराल्ड हेरिटेज और एस एस अन्नपूर्णा मे चरम सीमा पर भ्रष्टाचार के आरोप- सांसद है क्यों मौन?           

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बैतूल  के सांसद और राज्य केंद्रीय मंत्री डीडी उईके जब से बैतूल-् -हरदा लोकसभा सभा क्षेत्र के सांसद बने हैं।तब से उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में ऐसा कोई भी उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है जिससे कि बैतूल-हरदा लोकसभा क्षेत्र के नागरिक गर्व कर सके।बैतूल की जनता पूछ रही है कि कब तक बैतूल सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री डी डी उईके अपने डांस के वीडियो लोगों को दिखाते रहेंगे। आखिर कब सांसद अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे और सार्वजनिक रूप से जनता के दुख दुख दर्द से रूबरू होकर उनका दुख दर्द मिटाने के लिए प्रयासरत नजर आएंगे? परंतु सांसद डीडी उईके की गतिविधियों और कार्य प्रणालियों से ऐसा प्रयास दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है। इसलिए बैतूल को लोगों ने उम्मीद छोड़ दी है कि जब तक डीडी उईके बैतूल के सांसद रहेंगे तब तक हालात ऐसे ही बने रहेंगे। लोगों का तो यहां तक कहना है कि उन्होंने सांसद बनने का फायदा सिर्फ अपने पीए जीत्तू और अपने पुत्र योगेश को ही पहुंचाया है। बैतूल की जनता को डीडी उईके को सांसद चुनने से बैतूल को तो कोई फायदा नहीं हुआ है।सांसद व्यक्तिगत और सार्वजनिक जैसे मुद्दों पर कभी भी गंभीर नजर नहीं आए ना ही उन्हें ऐसे मुद्दों से कोई लेना देना ही रहा है। आज बैतूल-हरदा लोकसभा के नागरिकको को चिंतन करना चाहिए कि उन्होंने डीडी उईके को दो बार सांसद चुनकर लोकसभा पहुंचाया है। लेकिन उनके द्वारा चुने हुए सांसद ने उन्हें क्या दिया है। वर्तमान में बैतूल में जिला जेल पर बनने वाला एमराल्ड हेरिटेज रेजिडेंस मामले में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जो किसी से छुपा हुआ नहीं है। इस मुद्दे पर कांग्रेस से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तक ने बोला तो है लेकिन सांसद डीडी उईके इस मामले पर मौन है। इतने बड़े मुद्दे पर सांसद का खामोश रहना लोगों मे अनेक प्रश्नों को जन्म दे रहा है। लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर कहा जा रहा है कि जेल की जमीन को लेकर जो भ्रष्टाचार हुआ है उसे भ्रष्टाचारियों को कहीं ना कहीं संसद की मौन स्वीकृति है।ऐसे कई उदाहरण है जब आदिवासियों द्वारा ज्वलंत मुद्दों को लेकर धरना विरोध प्रदर्शन किया गया।लेकिन ऐसे भी मामलो में सांसद द्वारा मौन धारण किया गया है।आखिर क्या वजह है कि सांसद बनने के बाद अपने समाज के लोगों के साथ कंधे से कंधा लगाकर चलने में डीडी उईके क्यों दूरी बनाए हुए हैं?
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button