बाराबंकी

बकरीद पर कुर्बान केवल पारंपरिक स्थानों पर होगी पीस कमेटी की बैठक में पुलिस ने दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी के कस्बा रसौली में बुधवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। प्रधान जियाउल हक अंसारी के नेतृत्व में हुई इस बैठक की अध्यक्षता चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल ने की।
बैठक में चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह चंदेल ने शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुर्बानी केवल पूर्व निर्धारित एवं पारंपरिक स्थानों पर ही की जाएगी। किसी भी नए स्थान पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी।
चौकी प्रभारी ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर गोश्त न काटने और कुर्बानी से संबंधित फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करने की अपील की। इसका उद्देश्य किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत होने से बचाना है।
चंदेल ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और ग्रामीणों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की प्रतिबद्धता भी जताई।
इस अवसर पर हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल हरिकांत यादव, कांस्टेबल रमेश पटेल, पप्पू कुरैशी, अफजाल, मोहम्मद अहमद उर्फ गुल्ले, हाफिज इरफान, मोहर्मली सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button