खैरथल

खैरथल में ठेके छोड़े जाने के बाद भी नहीं हो रही बड़े नालो की सफाई 

मानसून पूर्व वर्षा ने खोली पोल,शहर के कई वार्डो मे हुआ जलभराव 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : नगर परिषद प्रशासन द्वारा बड़े नालो की सफाई करने के नाम पर छोड़े गए ठेके के बाद भी बड़े नालो की सफाई नहीं हो पा रही है जिससे आमजन बेहद आहत है  शहर के मातौर रोड स्थित निवासियों ने परिषद प्रशासन पर आरोप लगाया की हर वर्ष मानसून के लिए ठेके छोड़े जाते है लेकिन मात्र ऊपर से ही पन्नीया निकाल कर इति श्री कर दी जाती है आज तक किसी भी ठेकेदार व परिषद प्रशासन ने नालो के ऊपर किये गए अवैध अतिक्रमण को छेड़ने की हिमाकत की है यही हाल चालीस फुटा रोड, इस्माइल पुर रोड व रेलवे फाटक से अंडर ब्रिज तक बड़े नालो का है शुक्रवार सुबह हुई बरसात ने शहर में सफाई व्यवस्था की पूरी पोल खोल दी शहर के वार्ड- 16,18,19,10 के साथ ही नगरपरिषद गेट,अनाज मण्डी गेट मे जलभराव हुआ घण्टों तक कालोनियों के वाशिंदे परेशानी में रहे समाजसेवी मेहमूद खा ,मुरारी लाल,अंकित लाटा,प्रेम कौशिक सहित मातोर रोड़ केे निवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शहर के बड़े वालो की सफाई यथा सम्भव शीघ्र करवा कर राहत प्रदान की जावे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button