गोड्डा
ब्रह्माकुमारी सेंटर महागामा में मनाई गई युगलजोड़ी उदित कुमार सिंह की 41वीं वैवाहिक वर्षगांठ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माउंट आबू (राजस्थान) की स्थानीय शाखा महागामा में युगलजोड़ी उदित कुमार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी की 41वीं वैवाहिक वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर केक काटकर वर्षगांठ का समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ब्रह्माकुमारी परिवार के भाई-बहनों ने दंपति को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान आध्यात्मिक वातावरण में सभी ने दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास, सहयोग और संस्कारों के महत्व पर भी चर्चा की। ब्रह्माकुमारी केंद्र के सदस्यों ने कहा कि वैवाहिक जीवन की 41 वर्ष की सफल यात्रा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दंपति के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें शुभाशीष प्रदान किया। समारोह का समापन ईश्वरीय स्मृति एवं मंगलकामनाओं के साथ किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सेंटर के अनेक भाई-बहन एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।



