राजस्थान

हरि ने खूब रचायो रास… गोपियां नाचन आई रे…

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खाटू श्याम जी। खाटूधाम में श्री राधावल्लभ मंदिर परिसर गुवाड़ चौक में बह रही भागवत की अमृत धारा के छठे दिन की कथा में दशम स्कन्ध की रास लीला का सुन्दर और सजीव मंचन किया गया।
भगवान सहाय शर्मा ने बताया कि आयोजक परिवार की बालिकाओं ने कृष्ण, राधा और गोपियों का मन मोहक स्वरूप बनाकर प्रभू प्रेरणा से सुन्दर भाव भंगिमाओं के साथ जैसे ही रास की शुरुआत की सभी श्रद्धालू कृष्ण की बांसुरी के जादू से मोहित होकर नाचने लगे ।
राधा की पायल छम छम नाचे….. तथा राधे का श्याम दिवाना… जैसे मधुर भजनों पर खूब थिरके श्रद्धालु।
सज्जन कुमार शर्मा ने बताया कि अकिंचन कथा वाचक श्री रामबाबू शास्त्री द्वारा जब अपनी प्रभावपूर्ण एवं हृदयस्पर्शी वाणी से अक्रूर द्वारा कन्हैया को गोकूल ले जाने की कथा सुनाई गई तो सब भाव विकल हो गए,श्रोताओं के नैनों से अश्रुधारा ऐसे बहने लगी जैसे कृष्ण भगवान यशोदा को नही बल्कि उन्हें छोड़ कर जा रहे हो।
आयोजक परिवार के प्रेमशंकर शर्मा ने बताया कि आज संत समाज से श्री श्री 1008 श्री गोपाल नाथ जी महाराज बनजाई नाथ आश्रम अलोदा का शुभ आगमन हुआ।
यजमान परिवार के मुखिया राधेश्याम गुमानीरामका ने परिवार सहित संत सेवा अनुकूल पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
अंत में भागवत भगवान की भावपूर्ण आरती उतारी और यजमान परिवार द्वारा टॉफी, खिलौने, फल-फूल, मधुर पेय,मिठाईयां बांटी गई
इस मौके पर अपने परिवार सहित श्रीमाधोपुर निवासी राजेन्द्र कुमार लोकनाथका, श्रीराम कला मंडल संस्थान के महामंत्री राजेन्द्र सरोज,शम्भूदयाल धर्ड, शिम्भूदयाल शर्मा , सत्यनारायण रंगलालका, नटवर, महेन्द्र,गोपाल,पप्पू मिश्रा, महावीर, ग्यारसीलाल, सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button