बोकारो

गोमिया बीडीओ ने सियारी में किया जनगणना कार्य का निरिक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बोकारो। गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने सोमवार को प्रखंड के सियारी पंचायत का क्षेत्र भ्रमण कर चल रहे जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने बताया कि प्रगणक बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। फिलहाल मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक मकान में रहने वाले परिवारों की संख्या, मकान की स्थिति समेत विभिन्न जानकारियां एकत्रित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जनगणना के दौरान कुल 34 प्रश्न पूछे जा रहे हैं, जिनका सही-सही जवाब देना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि फरवरी 2027 से पूर्ण जनगणना कार्य शुरू होगा। जनगणना के माध्यम से सरकार को योजनाओं के संचालन एवं विकास कार्यों में मदद मिलेगी। मौके पर संबंधित पर्यवेक्षक एवं प्रगणक थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button