बोकारो

ग्रामीणों ने मंत्री से किए कसमार चौक में यात्री शेड निर्माण की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

बोकारो। कसमार चौक में एक यात्री शेड निर्माण की मांग स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री से किए हैं। कसमार नेमरा भाया कसमार खैराचतर नवनिर्मित सड़क किनारे शौचालय के बगल में यात्री शेड निर्माण की मांग स्थानीय ग्रामीणों ने पेयजल स्वच्छता एवं उत्पाद तथा मध निषेध मंत्री सह गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो जी से किए हैं। यह स्थल अब यात्रियों के आवागमन के लिए पड़ाव स्थल के रूप में विकसित होते जा रहा है। प्रतिदिन कई यात्रीगण आवागमन के क्रम में यहां पर गंतव्य की ओर जाने के क्रम में यात्री वाहन के इंतजार में खड़े रहते हैं। यहां पर एक यात्री शेड के निर्माण हो जाने पर लोगों को काफी सुविधा होगी। इस स्थल पर एक यात्री शेड की नितांत आवश्यकता है। मांग पत्र प्रदान करने वालों में मुख्य रूप से गोलकनाथ ठाकुर, कार्तिक गोस्वामी, दिलीप कपरदार, लखन गोसाई ,साजिद अली नूर, मोहम्मद राजा बाबू ,गोपाल गोसाई ,अभिमन्यु गोसाई ,सुरेंद्र पासवान ,रोशन आलम, तनवीर आलम, किशुन कपरदार ,अर्जुन चंद्र पाल ,सागर महतो महेश गोसाई ,परमेश्वर गोसाई आदि मुख्य रूप से शामिल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button