कानपुर

नए आर्टिस्टों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे तकनीक और स्किल्स को लगातार निखारें ताकि वे नई ऊँचाइयों तक पहुँच सकें 

बॉलीवुड सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट राजू ओरपे 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कानपुर : जूही बारादेवी चौराहा स्थित अर्जुन रतन बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को वन डे मेकअप सेमिनार ब्राइडल कंपटीशन एंड टैलेंट शो का भव्य आयोजन किया गया। वही मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट राजू ओरपे (राजू दादा) रहे। जिन्होंने प्रतिभागियों को फिल्म जगत के लेटेस्ट मेकअप ट्रेंड्स और बारीकियों से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में मेकअप कैसे किया जाता है और कौन से उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का उपयोग किया जाता है। वही नए आर्टिस्टों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे तकनीक और स्किल्स को लगातार निखारें ताकि वे नई ऊँचाइयों तक पहुँच सकें। बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट राजू ओरपे (राजू दादा) ” नेचुरल ब्यूटी” को निखारने और मेकअप के माध्यम से चेहरे की असली सुंदरता को न छिपाने पर जोर देते हैं। उन्होंने मेकअप को केवल एक पेशा नहीं बल्कि एक कला बताया है, जिसमें जुनून और धैर्य की आवश्यकता होती है। इस सेमिनार में शिक्षा, प्रतिस्पर्धा और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम में दो मुख्य श्रेणियां रखी गई हैं जहाँ ब्राइडल कॉम्पिटिशन में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। वही विजेताओं को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वही सेमिनार में सीखने के उद्देश्य से आने वालों ने भी मेकअप के टिप्स लिए वही आयोजक शिखा सिंह (पूजा) ने संदेश देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य कानपुर की उभरती हुई मेकअप आर्टिस्ट्स को एक ऐसा मंच देना है जहाँ वे बॉलीवुड विशेषज्ञों से सीधे सीख सकें और अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने ला सकें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिखा सिंह (फैशन इन स्टाइल सैलून एंड एकेडमी), ऋचा ठाकुर (ऋचा मेकओवर सैलून एंड एकेडमी), निशा अवस्थी (ऑरा सैलून), रीना अस्थाना (द लेडी लेन मेकअप स्टूडियो), रजत श्री फाउंडेशन अध्यक्ष अरविंद सिंह, यू ट्यूबर विजय, रवि, राहुल ठाकुर, एपिक फाउंडेशन मिलन वाघेला , न्यारी और बी एंड डब्लू (ब्राइड्स एंड वेडिंग्स), कुलसुम शेख, वापी, अश्विन भ्रमहम गुजरात, गौतमी आर्नामेंट, विनीता सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button