हजारीबाग
नाबालिग बच्ची एवं उसके छोटा भाई को अपहरण कर निर्मम हत्या की घटना के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ कटकमदाग थाना क्षेत्र से एक 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची एवं उसके 03 वर्षीय नाबालीग भाई की शहरी क्षेत्र के ओला शो-रूम नियर लक्षमी पेट्रोल पम्प से गायब होने की सूचना इनके पिता वादी मो० आमिर पे०-मो० ईजरायल वर्तमान पता ग्राम-कुद थाना कटकमदाग जिला हजारीबाग स्थायी पता ग्राम-चाचीपुर थाना-अहरोली जिला अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश के द्वारा दी गयी। तत्पश्चात कटकमदाग थाना काण्ड संख्या 90/26 दिनांक 30.05.2026 धारा 137 (2)/96 बी०एन०एस० दर्ज किया गया था। हज़ारीबाग़ पुलिस ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटनास्थल का जायजा लिया गया एवं उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों को अपहृत बच्चों की खोज-बीन के लिए और आने एवं जाने के सभी संभावित मार्गो पर चेकिंग लगाया गया। घटना स्थल एवं उसके आस-पास के संभावित मार्गों में सी०सी०टी०वी० कैमरे की फुटेज की जाँच की गई। मामला को गंभीरता को देखते हुए अपराधी को अविलंब गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम गठित किया गया जिसमें अमित कुमार अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) हजारीबाग के नेतृत्व में अनुसंधान के क्रम में दिनांक 31.05.26 को कोर्रा थानार्न्तगत ग्राम सिन्दुर स्थित श्मशान घाट में अपहृत 11 वर्षीय बच्ची का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुयी। उक्त घटनास्थल में तुरन्त ही FSL की टीम तथा श्वान दस्ता से विभिन्न पहलुओं की गहन जॉच कराई गई एवं साक्ष्य संकलन किया गया। घटनास्थल पर अतिरिक्त बल के सहयोग से इस काण्ड में अपहृत बच्चे की खोज-बीन हेतु सर्च अभियान चालाया गया। सर्च अभियान के क्रम में पुलिस बल द्वारा उक्त बच्चे का शव श्मशान घाट से 500 मीटर दूर कुंआ से बरामद किया गया। इसके उपरांत उक्त शव को परिजन से पहचान के उपरांत मेडिकल बोर्ड के निगरानी में अन्तयपरिक्षण कराया गया।अनुसंधान के क्रम में सी०सी०टी०भी० फुटेज एंव अन्य तकनीकी साक्ष्य से यह पुष्टि हुयी कि एक व्यक्ति के द्वारा ओला शो-रूम के बाहर से स्कूटी पर दोनो को बैठाकर ले जाते हुये देखा गया। उक्त ब्यक्ति का सत्यापन करने पर यह ज्ञात हुआ कि अपहरण करने वाला ओला शो-रूम में कार्य करता था जिसका नाम संजीत कुमार पासवान पिता रामवतार पासवान सा०-सिन्दुर थाना कोर्रा जिला हजारीबाग का रहने वाला पाया गया। अपहरण अपराधी संजीत पासवान कि गिरफ्तारी के लिए गठित एसआईटी टीम को अलग-अलग बिन्दुओं पर अनुसंधान करते हुये इसके रहने की संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी किया गया। छापामारी टीम के द्वारा आज दिनांक 03.06.2026 को अभियुक्त संजीत पासवान को जिला से भागने के क्रम में शहरी क्षेत्र से पकड़ लिया गया। कड़ाई से पुछ-ताछ करने पर संजीत पासवान के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुये यह बताया कि उक्त लडकी विगत दो महिना से ओला शोरूम के तरफ आती-जाती थी इसी क्रम में मेरा उससे बातचीत के क्रम मे जान-पहचान, दोस्ती हो गयी हम कभी-कभी उसे खाना पिना के लिये पैसा भी देते थे। जिसे हमदोनों की गहरी दोस्ती हो गयी थी। इसी दोस्ती का फायदा उठाते हुये दिनांक 27.05.2026 को मैं ओला शो-रूम के बाहर से अपने स्कूटी में दोनो को बैठाकर खिलाने घुमाने एवं नया मोबाईल दिलाने के बहाने से सिन्दुर स्थित श्मशान घाट ले गया। जहां सुनशान जगह एवं रात का फायदा उठाते हुये मेरे द्वारा जबरदस्ती करने का प्रयास में हो हाला करने के कारण लडकी को श्मशान घाट के बहता पानी में डुबोकर गला घोंटकर मार दिया और वहां मौजुद झाडी से उसके शव को छिपा दियें। जिसके बाद लड़की के भाई (बच्चे को) वहीं गला घोंट कर मार दिया एवं बच्चे के शव को बोरा में डालकर गर्दन में प्लास्टिक पहना कर पास के दुरी में मौजुद कुंआ में शव छिपाने के नियत से फेंक दिया। घटना में उपयोग स्कूटी (1) (पंजीकरण संख्या JH02BH-8804) (2) काण्ड में प्रयुक्त प्लास्टिक बोरा पीस बरामद किया गया। इस छापामारी दल में मुख्य रूप से अमित आन्नद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, ज्ञान रंजन, पुलिस उपाधीक्षक, (मुख्यालय) हजारीबाग। सपन महथा, पेलावल अंचल, हजारीबाग। चन्द्रशेखर कुमार, थाना प्रभारी, सदर थाना। सरोज कुमार, थाना प्रभारी कटकमदाग थाना, हजारीबाग। नेमधारी रजक, थाना प्रभारी, कोर्रा थाना, हजारीबाग। ईकबाल हुसैन, थाना प्रभारी, गद्दिी थाना। स्थू उरांव ओ०पी० प्रभारी उरीमारी ओ०पी० चितरंजन कुमार, कटकमदाग थाना। पुन्नु यादव, कोर्रा थाना। बिट्टू रजक, ओ०पी० प्रभारी, पेलावल ओ०पी०। लक्ष्मण तिवारी एवं मनोज कुमार, कटकमदाग थाना सशस्त्र बल। तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल थे।



