गाजियाबाद

ओमकार उर्फ ओमन मामले में पुलिस के हाथ खाली

गंगनहर तक जारी है तलाश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : गनोली निवासी ओमकार उर्फ ओमन के मामले में पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। लगातार बढ़ते जनआक्रोश के बीच पुलिस कार्रवाई के नाम पर केवल हवा में तीर चलाती नजर आ रही है। सुराग तलाशने के लिए आसपास के नदी-नालों और क्षेत्र में लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ पुलिस कर्मियों को गंगनहर में भी तलाशी अभियान के लिए लगाया गया है। पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छानबीन और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक किए गए सभी प्रयास विफल साबित हो रहे हैं।
इधर, क्षेत्र के लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि समय बीतने के साथ मामले की गुत्थी उलझती जा रही है, जबकि पुलिस अभी तक किसी ठोस सुराग तक नहीं पहुंच पाई है। ओमकार उर्फ ओमन के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है और वे जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button