कैराना
वाहन चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कैराना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार रात कैराना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा 315 बोर का कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान आस मोहम्मद उर्फ कल्लू पुत्र ताहिर निवासी गांव गंदराऊ, थाना कैराना के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


