भरत पुर

खेड़ली मोड वन विभाग ने अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन करते किसान बुग्गा को किया जप्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर उपवन संरक्षक भरतपुर के निर्देशन मे क्षेत्रीय वन अधिकारी नदबई राजेश शर्मा के निर्देशन मे नाका खेड़ली मोड़ द्वारा गुरुवार को कार्यवाही करते हुए एक किसान बुग्गा/जुगाड में अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन करते हुए किसान बुग्गा को जप्त कर भुसावर थाने पर खड़ा किया है। खेड़ली मोड वन विभाग के वनपाल रेणु बाला मीणा ने बताया कि क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश शर्मा के निर्देशन में शिवराम वन विभाग, आकाश वनरक्षक, धर्मयुग वनरक्षक, परशुराम वनरक्षक, शिवराम वन्यजीव प्रेमी ने गुरुवार को एक किसान बुग्गा में नीम की हरी लकड़ी का परिवहन करने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने किसान बुग्गा को पकड़ कर भुसावर थाने पर खड़ा कराया है वन विभाग की ओर से किसान बुग्गा के चालक के खिलाफ कार्यवाही जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button