हजारीबाग

पुलिस अधीक्षक ने चौपारण थाना में लंबित कांडों को लेकर किया बैठक।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने गुरुवार को चौपारण थाना का औचक निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं लंबित कांडों की समीक्षा की। थाना परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा फरार अपराधियों के विरुद्ध अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी ने थाना क्षेत्र के विभिन्न लंबित कांडों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अनुसंधान कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। स्पष्ट कहा कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा थाना के सभी ASI एवं SI के साथ अलग-अलग मामलों पर चर्चा कर अनुसंधान में आ रही चुनौतियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपराधियों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के अभिलेखों, केस डायरी, लंबित कांडों की स्थिति एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ाने, समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। मौके पर डीएसपी राधा प्रेम किशोर, सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी पंकज कुमार, एसआई सुनील सिंह, रतन टुड्डू, दिव्य प्रकाश, सुरेंद्र राम, जगदीश चंद्र प्रधान, बादल महतो सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button