कानपुर
कोआपरेटिव इस्टेट कार्यालय परिसर में ही एक नवीन
अत्याधुनिक और सर्व-सुविधायुक्त कार्यालय का निर्माण किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : कोआपरेटिव इस्टेट के 66 वर्ष के गौरवशाली इतिहास में पहली बार महिला उद्यमियों के सशक्तीकरण और उन्हें एक मजबूत मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘कोआप. इस्टेट वूमेन इन्टरप्रेन्योर विंग’ का गठन किया गया था। इस विंग के सुचारू संचालन के लिए कोआपरेटिव इस्टेट कार्यालय परिसर में ही एक नवीन, अत्याधुनिक और सर्व-सुविधायुक्त कार्यालय का निर्माण किया गया है, जिसका भव्य उद्घाटन 4 जून, 2026 को ‘कोआप. इस्टेट वूमेन इन्टरप्रेन्योर विंग’ की महिला सदस्यों के कर-कमलों से फीता काटकर किया गया। इससे पूर्व प्रेसीडेन्ट रमन कपूर ने सभी महिला सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्प भेंट कर अभिनन्दन किया। उद्घाटन के उपरान्त महिला विंग की सदस्यों ने फुलझड़ियॉ जलाकर खुशियॉ मनाईं। यह कदम कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर की दूरदर्शी सोच और प्रेरणा का परिणाम है। 66 वर्षों में यह पहली बार है जब महिला उद्यमियों के लिए एक विशेष और पृथक पटल (स्पेशल विंग) की स्थापना की गई है। चेयरमैन विजय कपूर का उद्देश्य महिला उद्यमियों को व्यापार और उद्योग जगत में बराबरी के अवसर और एक मजबूत संबल प्रदान करना है। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस नवनिर्मित कार्यालय का भव्य शुभारम्भ किसी मुख्य अतिथि द्वारा नहीं, बल्कि संस्था की सम्मानित महिला उद्यमियों के कर-कमलों द्वारा ही संपन्न किया गया है। यह निर्णय महिला शक्ति के प्रति सम्मान और उनके आत्मनिर्भर नेतृत्व को रेखांकित करता है। यह नया कार्यालय भविष्य में महिला उद्यमियों की नियमित बैठकों, रणनीतियों और आगामी बड़े आयोजनों का मुख्य केंद्र बनेगा। इस अभूतपूर्व और गौरवशाली क्षण को लेकर कोआपरेटिव इस्टेट के सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस ऐतिहासिक क्षणों में, प्रेसीडेन्ट रमन कपूर, वाइस प्रेसीडेन्ट कुमकुम अग्रवाल, संध्या गुप्ता, श्रुति टकरू, वंदना अरोड़ा, जनरल सेक्रेट्री कीर्ति बिजलानी, कोषाध्यक्ष मधु विरमानी, प्रवक्ता अर्चना अग्रवाल, संयुक्त सचिव नंदिनी जैन, रीना विर्दी, रेनू खन्ना, विनीत कौर, कार्यकारिणी सदस्य अनीता सबलोक, मधु बाला गोयल, मीनाक्षी चौरसिया, पूनम सेठी, प्रियंका सेठी, राजिन्दर कौर, रश्मि माखीजा, संध्या शर्मा, सूरज आहूजा, अजमेरून्निशां, आयुषी कपूर, डा. ईशा कपूर बजाज, आकृति सक्सेना, आशा मेहदीरत्ता, आशिमा खेतान, बलविंदर कौर, भारती बहल, चेतना पुरी, दया पंजाबी, दीप्ति कक्कड़, गुड़िया प्रजापति, कमल धींगरा, कंचन कपूर, कंचन मूलचंदानी, मंजू माहेश्वरी, मीनू कक्कड़, मीनू सिंह, मिनी नायर, मोहिता बहल, मोनिका मल्होत्रा, मुक्ता वोहरा, नीरा मिश्रा, नेहा ईसरानी, पूनम शर्मा, प्रीति अरोड़ा, प्रीति खण्डेलवाल, रचना प्रेमराज, राजन जुनेजा, राजिन्दर कौर, रंजना साहनी, रेखा मेहरोत्रा, रेखा पिपरसेनिया, रेखा विज, रेनू गुप्ता, रीता सिंह, रूचिका मल्होत्रा, संगीता गुप्ता, सविता सचान, शालिनी मल्होत्रा, शानू सदाना, सोनल विज, सोनिया भाटिया, सोनिया कक्कड़, सुचिता शर्मा, सुमन बत्रा, सुरूचि अग्रवाल, श्वेता जैसवाल, ऊषा सिंह, सोनल अरोड़ा के साथ ही कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर, वाइस-चेयरमैन सुरेश पुरी, सचिव पंकज गिरधर, सहित सैकड़ों उद्यमीगण उपस्थित रहे।



