मथुरा

मथुरा में आपसी विवाद में पत्नी की हत्या कर खुद को भी मारी गोली, मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र स्थित सूर्य नगर कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली से उड़ा दिया। दोनों की मौत से कॉलोनी में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बसई थाना क्षेत्र के कंधारी गांव की रहने वाली पोखन (23) ने छिबराबारी, भेल झांसी के रहने वाले मिथुन (27) से पांच साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। पोखन गोंडा में किसी स्पा सेंटर में काम करने लगी थी। मिथुन भी झांसी में ही काम करता था। 8 दिन पहले पोखन अपनी सहेली रागिनी के यहां मथुरा आई थी। रागिनी गोवर्धन रोड स्थित सूर्यलोक कॉलोनी में किराये के मकान में रहती है और पार्लर में काम करती है। पोखन ने भी यहीं काम करना शुरू कर दिया। मिथुन उसकी तलाश में मथुरा पहुंच गया। बृहस्पतिवार को ब्यूटी पार्लर से लौटते समय पोखन व रागिनी का पीछा करते हुए मिथुन उनके घर पहुंच गया। यहां पति पत्नी में विवाद हुआ। रागिनी ने दोनों को समझने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं माने। इसके बाद रागिनी अपने कमरे में चली गई। रात लगभग 9 बजे मिथुन ने अचानक तमंचा निकाला और पत्नी के सिर में गोली मार दी। इसके बाद खुद ने भी कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। गोली की आवाज सुनकर मकान मालिक खेमचंद और रागिनी बाहर निकल आए। देखते ही देखते आसपास अफरा तफरी मच गई। मकान मलिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button