शामली

 बारिश बनी किसानों के लिए वरदान

तेज हवाओं से बिजली गुल और पेड़ गिरे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना। गुरुवार देर रात क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। लंबे समय से भीषण गर्मी और कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे किसानों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं के कारण खोड़समा बिजलीघर की 33/11 केवी लाइन में फाल्ट हो गया, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ भी धराशायी हो गए।
गुरुवार रात करीब दस बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान खोड़समा बिजलीघर से जुड़ी 33/11 लाइन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कटने से खोड़समा बिजलीघर से जुड़े गांवों के लोगों को पूरी रात परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने रातभर फाल्ट तलाशने और उसे ठीक करने का कार्य किया। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
वहीं तेज हवाओं के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर लिपस्टिक के पेड़ गिर गए। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है,
 पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण गन्ना और धान की फसलों को लगातार पानी की आवश्यकता थी। कम वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति के चलते सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा था। ऐसे में हुई बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। किसानों आनंद, राजकुमार , प्रिंस, अरविंद आदि का कहना है कि बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है, जिससे गन्ना व धान की फसल को लाभ मिलेगा और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button