गाजियाबाद

गनोली प्रकरण में 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

ओमकार के शव की तलाश में पुलिस व एनडीआरएफ के साथ सर्च अभियान तेज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी थाना क्षेत्र के चर्चित गनोली प्रकरण में आज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन ने दावा किया है कि जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा तथा ओमकार उर्फ ओमन का शव बरामद करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्च अभियान लगातार चलाया जा रहा है। ओमकार के शव की तलाश के लिए स्थानीय पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है, जो संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चला रही है।
गौरतलब है कि ओमकार उर्फ ओमन के अपहरण और गोली मारने की घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण लगातार मामले के शीघ्र खुलासे और शव बरामदगी की मांग कर रहे हैं। इसी बीच मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है, हालांकि शव बरामद न होने से परिजनों और ग्रामीणों की चिंता अब भी बनी हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button