बरेली
विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत विशेष अभियान कैम्प का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने 66 मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण, निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद के समस्त मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष अभियान कैम्प का आज जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर बरेली स्थित प्राथमिक विद्यालय बालजती प्रथम, जनता स्कूल, वुडरो स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महानगर, श्रीमती शांति देवी हायर सेकेंडरी स्कूल, तिलक इंटर कॉलेज ,विकासखंड बिथरी चैनपुर के प्राथमिक विद्यालय धौरेरा माफी सहित कुल 66 मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष अभियान कैम्प का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्वाचन संबंधी अन्य तैयारियों को सुव्यवस्थित रखने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी मतदेय स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे निर्वाचन संबंधी कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।


