नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
किशनगढ़बास। विधानसभा के गाँव तहनोली मे पानी की किल्लत को देखते हुए विधायक कोटे से 1 सिंगल फेस बोरिंग लगाया गया।
विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि ग्राम तहनोली में पिछले कई वर्षों से पानी की किल्लत चल रहा थी गांव वालों ने अपनी समस्या से विधायक को अवगत कराया ।विधायक ने समस्या का निदान करते हुए विधायक कोटे से बोरिंग स्वीकृत कर राहत प्रदान की। पानी की किल्लत से त्रस्त ग्राम वासियों के आग्रह पर विधायक दीपचन्द खैरिया के कोटे से एक सिंगल फेस बोरिंग लगाकर जनता की पानी किल्लत को दूर किया इस मौके पर सभी ग्राम वासियो ने विधायक दीपचन्द खैरिया का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि पूर्व में भी गांव तहनोली में विधायक कोष से सिंगल व थ्री फेस बोरिंग लगवाए जा चुके हैं


