अमरोहा

दहेज उत्पीड़न मामले में सास भी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहले पति और ससुर की गिरफ्तारी के बाद अब मृतका की सास को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामला 2 जून का है। मृतका के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की शादी तीन वर्ष पूर्व शाहपुर कला निवासी युवक से हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे।
परिजनों का आरोप है कि घटना वाली रात विवाहिता के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पति, ससुर, सास समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या, साक्ष्य मिटाने और आपराधिक षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button