अमरोहा

युवती ने लगाया शोषण का आरोप, कार्रवाई की मांग

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने स्थानीय युवक पर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने नाबालिग अवस्था से ही उसे धमकाकर अपने प्रभाव में रखा और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका उत्पीड़न करता रहा।
युवती के अनुसार हाल ही में आरोपी की पत्नी ने वीडियो हटाने का बहाना बनाकर उसे अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचने पर उसे कमरे में बंद कर दिया गया, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर जान से मारने और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी गई।
पीड़िता का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। मामला चर्चा में आने और सोशल मीडिया पर जानकारी प्रसारित होने के बाद पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लिया है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है तथा मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button