अमरोहा

भाजपा जन कल्याण मंच की जिला बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा के हसनपुर नगर मे भाजपा जन कल्याण मंच की जिला स्तरीय बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भीष्म सिंह खड़गवंशी ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष भीष्म सिंह खड़गवंशी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाकर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। जिला अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही जनपद को भाजपा जन कल्याण मंच का नया जिला अध्यक्ष मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि उन्हें संगठन द्वारा प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
 इस मौके पर जिला संगठन मंत्री कलुवा सिंह खड़गवंशी, जिला महामंत्री रुमाल सिंह सैनी, आशु चौहान, मनु कुमार लोहिया, राजपाल सिंह जाटव, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार लोहिया, जिला उपाध्यक्ष बबलू सिंह सैन समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button