बेतुल

बैतूल सांप के काटने पर समय बर्बाद ना करें तुरंत मरीज को डॉक्टर के पास ले जाएं

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्रों ने सीखा आपदा प्रबंधन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। बाढ़, भूकंप, सांप के काटने जैसी आपदाओं से निपटने के लिए इसके प्रति जागरूक रहना ही बचाव है। ऐसी घटनाएं यकायक होती हैं और जिसके लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की अंतर्गत बस और एमएसडब्ल्यू करने वाले छात्रों ने अपने असाइनमेंट के साथ-साथ आज आपदा प्रबंधन की टीम के द्वारा आपदा में होने वाले नुकसान को कैसे रोके और किस प्रकार से आपदा से बचने के उपाय साधारण नागरिक अपना सकता है और इसे कैसे बचाव कर सकता है आदि संवेदनशील विषयों पर आपदा प्रबंधन की टीम के द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। जिला कमांडेंट होमगार्ड से सुनीता पंद्राम ने आपदा के प्रकार और बचाव जैसे बाढ़, भूकंप, सांप के काटने, आग लगने से लेकर विभिन्न आपदाओं से बचाव और राहत के विभिन्न तरीकों से अवगत कराते हुए कहा कि भूकंप का अहसास होने पर खुले मैदान की तरफ बढ़ें, इमारतों, पेड़ों, बिजली के खंभों, होर्डिंग्स और पुल से तुरंत दूर हट जाएं। जमीन पर बैठ जाएं,  किसी सुरक्षित और खुली जगह पर पहुंचकर जमीन पर बैठ जाएं। भूकंप के दौरान नीचे उतरने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल भूलकर भी न करें। हमेशा सीढ़ियों का प्रयोग करें,  घबराकर ऊंची इमारत से कूदे नहीं। उन्होंने कहा कि सांप के काटने पर शांत रहना और सही कदम उठाना सबसे ज्यादा जरूरी है। घबराहट में दिल की धडक़न तेज हो जाती है, जिससे जहर शरीर में तेजी से फैलता है। अगर आपने सांप को देखा है, तो उसका रंग या आकार याद रखें (या सुरक्षित दूरी से फोटो खींच लें)। इससे डॉक्टरों को इलाज में मदद मिलती है। याद रखें, सांप को पकड़ने या मारने में समय बर्बाद न करें। झाड़-फूंक के चक्कर समय बर्बाद करना जानलेवा हो सकता है। केवल डॉक्टर ही एंटी-वेनम से जान बचा सकते हैं। मरीज को एम्बुलेंस या किसी गाड़ी से ही अस्पताल ले जाएं, उन्हें पैदल न चलने दें। इस अवसर पर परामर्शदाता सुनील पवार, आशीष कोकने, राजू आठनेरे, मीनाक्षी मालवीय, प्रमोद जागरे सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button