बेतुल
बैतूल समय पर उपचार से क्लबफुट पीड़ित बच्चे सामान्य जीवन जी सकते हैं
जिला अस्पताल में मनाया क्लब फुट डे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। सैंकड़ों अनुष्का फाउंडेशन एलीमिनेटिंग फॉर क्लब के सहयोग से जिला अस्पताल में क्लब फुट डे मनाया गया। जिसमें क्लबफुट से प्रभावित परिवारों के साथ संवाद आयोजित किया गया जिससे बच्चों में इस स्थिति की समय पर पहचान और शीघ्र उपचार के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। विश्व क्लबफुट दिवस लोगों को जागरूक करने और परिवारों को समय पर उपचार लेने के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। स्वास्थ्य विभाग, फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और सहयोगी संस्थाओं के निरंतर प्रयासों से बैतूल जिले में क्लबफुट से प्रभावित बच्चों को वह सहयोग मिल रहा है जिसकी मदद से वे चल, दौड़ और सामान्य जीवन जी सकें। जिला अस्पताल में पदस्थ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ.प्रकाश चंदेलकर ने बताया कि क्लबफुट एक जन्मजात स्थिति है, जिसमें बच्चे के पैर जन्म के समय अंदर की ओर मुड़े होते हैं। समय पर उपचार मिलने पर क्लब फुट वाले बच्चे सामान्य और सक्रिय जीवन जी सकते हैं। डॉ.सीएम एंड एचओ मनोज हुरमाड़े ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जो कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की एक पहल है, के अंतर्गत क्लबफुट से प्रभावित बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार के लिए भेजा जाता है। डॉ.रूपेश पद्माकर ने बताया कि बैतूल में क्लबफुट उपचार सेवाएं जिला अस्पताल में उपलब्ध हैं, जहां प्रभावित बच्चों के लिए साप्ताहिक क्लिनिक संचालित किए जाते हैं। प्रोग्राम एक्सीकेटिव ऑफिसर कविता मालवीय ने बताया कि बैतूल में वर्तमान में 60 बच्चों का उपचार चल रहा है। इससे पूर्व सैंकड़ों अनुष्का फाउंडेशन एलीमिनेटिंग फॉर क्लब के सहयोग से जिला अस्पतालों को प्रशिक्षित डॉक्टरों, आवश्यक उपकरणों और व्यवस्थित फॉलो-अप प्रणाली के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उपचार सेवाएं प्रदान करने के लिए मजबूत किया जा रहा है।



