बरेली

13वां श्रीराम मूर्ति मेमोरियल फर्स्ट यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का समापन 

वुमन्स में गाजियाबाद की आरती चौधरी और मेन्स में सहारनपुर के अंश सभरबाल चैंपियन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : वर्ष 2025 में 12वें श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट की वुमन्स चैंपियन गाजियाबाद की आरती चौधरी ने इस वर्ष 13वें श्रीराम मूर्ति मेमोरियल एवं फर्स्ट यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में भी वुमन्स कैटेगरी में खिताब जीता। मेन्स कैटेगरी में पिछले वर्ष 2024 की ही कहानी इस बार भी दोहराया गई। पिछले वर्ष के मेन्स के उप विजेता गाजियाबाद के सार्थ मिश्रा इस बार भी दूसरे स्थान पर रहे। फाइनल में सार्थ को सहारनपुर के अंस सभरवाल से 4-11, 11-6, 7-11, 11-7, 11-7 प्वाइंट्स से हार का सामना करना पड़ा। पिछले वर्ष 2025 में इसी टूर्नामेंट में कैडेट बॉयज (अंडर 13) में विजेता और सब जूनियर बॉयज (अंडर 15) में रनर अप रहने वाले लखनऊ के लक्ष्य कुमार इस बार टूर्नामेंट की सनसनी बन कर उभरे। उन्होंने अंडर 19, अंडर 17, अंडर 15 और अंडर 13 वर्ग में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पराजित कर चार वर्गो में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पिछले वर्ष कैडेट गर्ल्स (अंडर 13) में विजेता रही प्रयागराज की अंशिका गुप्ता इस बार भी इसी वर्ग में विजेता रहीं। यूपीटीटीए के सेक्रेटरी अरुण बनर्जी और श्रीराम मूर्ति कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. प्रभाकर गुप्ता, टूर्नामेंट डायरेक्टर एनके लाहिरी, चीफ रेफरी अमित सिंह, डिप्टी रेफरी प्रमोद यादव, डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के सेक्रेटरी श्याम कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन बरेली के सेक्रेटरी दीपेंद्र कामथान, नेशनल टीम के कोच पराग अग्रवाल, टूर्नामेंट के कन्वीनर डॉ.पुष्पेंद्र यादव, चीफ प्रोक्टर डॉ.विवेक यादव, सौरभ गुप्ता, टूर्नामेंट आयोजन कमेटी के सदस्य और अन्य फैकेल्टी मेंबर्स भी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button