बालाघाट
रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल ने रचा इतिहास
डिस्ट्रिक्ट अवार्ड समारोह में 4 प्रतिष्ठित पुरस्कारों सहित अनेक सम्मानों से हुआ सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 द्वारा विगत दिनों रायपुर में आयोजित “आभार मित्रों का” थैंक्स गिविंग सेरेमनी एवं डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी में रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर बालाघाट जिले को गौरवान्वित किया। क्लब की इस उपलब्धि से समस्त रोटेरियनों एवं जिलेवासियों में हर्ष का वातावरण है।
समारोह में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संदीप असाटी को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, सेवा कार्यों के प्रति समर्पण एवं क्लब द्वारा वर्षभर किए गए उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए डायनामिक प्रेसिडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल को जिला उत्कृष्टता पुरस्कार (मीडिया), जिला उत्कृष्टता पुरस्कार (स्प्लैश) तथा जिला उत्कृष्टता पुरस्कार (युवा सेवा) से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर रोटेरियन सी.ए. बलजीत सिंह छाबड़ा को युवाओं के नेतृत्व विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण हेतु आयोजित रोटरी की महत्वपूर्ण परियोजना रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स (रायला) के सफल संचालन एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ रायला चेयरमैन अवार्ड प्रदान किया गया।
वहीं पूर्व अध्यक्ष एवं क्लब मेंटर रोटेरियन कमलजीत सिंह छाबड़ा को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 में वर्षभर आयोजित विभिन्न गतिविधियों, सेवा परियोजनाओं एवं जिला स्तरीय आयोजनों में उनके महत्वपूर्ण योगदान, नेतृत्व एवं सक्रिय सहभागिता के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर 2027-29 एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन वासुदेव गोलियान, नेपाल थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एडवोकेट रोटेरियन विवेक तन्खा, राज्यसभा सांसद रहे। यह सम्मान समारोह वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित जायसवाल एवं डिस्ट्रिक्ट फर्स्ट लेडी रोटेरियन पल्लवी जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसके साथ ही पी.डी.जी. रोटेरियन राकेश चतुर्वेदी (रिटायर्ड प्रिंसिपल सी.सी.एफ., छत्तीसगढ़ शासन), पी.डी.जी. रोटेरियन एस.पी. चतुर्वेदी, पी.डी.जी. रोटेरियन सुभाष साहू, पी.डी.जी. रोटेरियन शशि वरवंडकर, पी.डी.जी.रोटेरियन राकेश दवे, पी.डी.जी. रोटेरियन मेजर दीपक मेहता एवं डिस्ट्रिक्ट लर्निंग फैसिलिटेटर रोटेरियन पी.डी.जी. शशांक रस्तोगी, नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026-27 रोटेरियन आलम सिंह रूपरा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी रोटेरियन भानु प्रताप सिंह चैधरी तथा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी डिजिग्नेट रोटेरियन नवीन भावसार की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा को और बढ़ाया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संदीप असाटी ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल के प्रत्येक सदस्य की सामूहिक मेहनत, सेवा भावना, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता उसके सदस्यों की एकता, सहभागिता और कार्य के प्रति समर्पण पर निर्भर करती है। यदि सभी सदस्य एक परिवार की तरह मिलकर कार्य नहीं करें तो ऐसी उपलब्धियाँ प्राप्त करना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा वर्षभर विभिन्न सामाजिक एवं मानवीय सेवा परियोजनाओं का संचालन किया गया, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल सेवा, युवा सशक्तिकरण, रक्तदान, जरूरतमंदों की सहायता तथा विभिन्न जनहितैषी गतिविधियाँ शामिल रहीं। इन सभी गतिविधियों में क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जिसके परिणामस्वरूप क्लब को जिला स्तर पर यह गौरवपूर्ण सम्मान प्राप्त हुआ।
श्री असाटी ने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित जायसवाल के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व, प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं सतत सहयोग ने क्लब को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सदैव प्रेरित किया है। उन्होंने क्लब मेंटर रोटेरियन कमलजीत सिंह छाबड़ा का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनका अनुभव, मार्गदर्शन एवं सहयोग क्लब को निरंतर प्राप्त होता रहा है।
इस अवसर पर क्लब मेंटर रोटेरियन कमलजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल ने सदैव सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाजहित में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। क्लब को प्राप्त ये सम्मान प्रत्येक सदस्य के समर्पण, टीम भावना एवं सेवा कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि जब सभी सदस्य एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करते हैं, तभी ऐसी उपलब्धियाँ प्राप्त होती हैं। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं एवं क्लब के समस्त सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल भविष्य में भी सेवा, नेतृत्व एवं उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करता रहेगा तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
सर्वश्रेष्ठ रायला चेयरमैन अवार्ड से सम्मानित रोटेरियन सी.ए. बलजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना रोटरी का प्रमुख उद्देश्य है। रायला के माध्यम से युवाओं को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल एवं समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इस सम्मान को क्लब के सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं रायला आयोजन से जुड़े प्रत्येक साथी को समर्पित करते हुए कहा कि यह पुरस्कार सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संदीप असाटी, क्लब मेंटर रोटेरियन कमलजीत सिंह छाबड़ा तथा समस्त रॉयल टीम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
क्लब के सचिव रोटेरियन आशीष साहू एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन राजेश गांधी ने क्लब के सभी सदस्यों का उनके अटूट विश्वास, सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा प्राप्त यह सम्मान प्रत्येक सदस्य की निष्ठा, समर्पण एवं टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्यों के इसी प्रकार के सहयोग एवं विश्वास से रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल भविष्य में भी नई उपलब्धियां प्राप्त करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा।
रायपुर में आयोजित इस भव्य समारोह में रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल की ओर से अध्यक्ष रोटेरियन संदीप असाटी, क्लब मेंटर रोटेरियन कमलजीत सिंह छाबड़ा, रोटेरियन रवि सचदेव एवं रोटेरियन एडवोकेट विक्रम भूते उपस्थित रहे। समारोह में क्लब को प्राप्त सम्मान ग्रहण करते हुए सभी सदस्यों ने इसे संपूर्ण रॉयल परिवार की उपलब्धि बताया तथा भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।
समारोह में प्राप्त इन सम्मानों को क्लब के सभी सदस्यों ने बालाघाट जिले के लिए गर्व का विषय बताया तथा भविष्य में भी रोटरी के आदर्शों के अनुरूप समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।




