
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। जनपद बागपत में सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला, अग्रवाल मंडी टटीरी में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में राज्य कर विभाग द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम आयुक्त राज्य कर उत्तर प्रदेश नितिन बंसल, जिलाधिकारी बागपत के निर्देशन तथा अपर आयुक्त राज्य कर मेरठ हरिराम एवं संयुक्त आयुक्त अनीता ग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्व संग्रह के साथ-साथ जीएसटी करदाताओं को कर संबंधी नियमों, नवीन संशोधनों तथा अनुपालन प्रक्रियाओं की जानकारी देना और व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों को सुनना था। संवाद कार्यक्रम में जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, जीएसटी से जुड़े नवीन संशोधनों तथा मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने जीएसटी की जटिलताओं और व्यवहारिक समस्याओं को लेकर अपने प्रश्न रखे। अनिल गोयल, मुकेश वर्मा और संदीप गोयल ने विभिन्न विषयों पर जानकारी मांगी, जिनका विभागीय अधिकारियों ने विस्तार से समाधान किया तथा आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में राज्य कर विभाग की ओर से आर.पी. चौरसिया, शशि प्रकाश, योगेंद्र प्रकाश और गौरव पूनिया उपस्थित रहे। वहीं व्यापार मंडल की ओर से जिला अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, महामंत्री अंकुर शर्मा, संरक्षक संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल गोयल, जिला उपाध्यक्ष दीपक गोयल, संदीप गोयल, सतीश जैन, अमन गोयल, आशु गर्ग, मनीष सिंगल, राजकुमार गोयल, मनोज मित्तल, श्रीपाल वर्मा, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष, योगेंद्र कुशवाहा, अशोक अग्रवाल एडवोकेट, अधिवक्ता संघ के महासचिव विपिन गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल अग्रवाल तथा मनीष गुप्ता एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने उपस्थित अधिकारियों, व्यापारियों एवं अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम व्यापारियों और विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा समय-समय पर इनका आयोजन होता रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल की ओर से अधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत भी किया गया।



