मुस्लिम युवक द्वारा नाबालिग युवती के कथित अपहरण पर थाने में बवाल
थाने में हिंदू संगठनों ने पढ़ा हनुमान चालीसा का पाठ...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
28 मई से लापता नाबालिग युवती को हापुड पुलिस बरामद करने में हुई फेल….
दो सह अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल…
हापुड़ (यूपी) – जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में मुस्लिम युवक साहिल द्वारा नाबालिग हिंदू युवती के अपहरण का मामला सामने आयाहै । मुस्लिम युवक साहिल द्वारा बकरा ईद के दिन 28 जून को युवती का अपहरण करने का आरोप लगा है । मुस्लिम युवक साहिल द्वारा नाबालिग युवती के साथ मारपीट का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है । घटना के दो दिन बाद पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन घटना के दस दिन बीतने पर भी पुलिस आरोपी साहिल को गिरफ्तार नहीं कर पाई है और न ही नाबालिग युवती ही पुलिस को मिली है। हिंदू युवती की अभी तक बरामदगी नहीं होने पर परिजनों और हिंदूवादी संगठनों ने पिलखुवा कोतवाली पर पुलिस के खिलाफ आक्रोष दिखाया। परिजनों और हिंदू संगठनों ने कोतवाली में हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध प्रदर्शन दिखाया । हालांकि इस मामले पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को बरामद करने की बात कह रही है ।
जानकारी के अनुसार , हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रमपुरा निवासी मुस्लिम युवक साहिल बकरीद के दिन 28 मई को धौलाना तहसील क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपहरण करके ले गया । युवती के परिजनों द्वारा पिलखुवा कोतवाली में शिकायत देने के बाद 30 मई को पिलखुवा पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया और युवती लापता को खोजने में जुट गई । परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के 10 दिन बाद भी नाबालिग युवती का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इसी को लेकर आज विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पिलखुवा कोतवाली पहुंचे और युवती की बरामदगी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। जिसके बाद बढ़ते हंगामे को देखते हुए कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अतुल चौहान ने जल्द युवती को बरामद करने का आश्वासन दिया है ।
हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता राजू शर्मा ने कहा कि घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक युवती का पता नहीं चल पाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई के लिए 48 घंटे का समय मांगा है, जबकि संगठन की ओर से 24 घंटे के भीतर युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
सी ओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि , थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण के संबंध में थाना पिलखुवा पर अभियोग पंजीकृत है जिसमे अपह्रता की बरामदगी नही हो पाई है तथा अपह्रता की बरामदगी हेतु कई टीमें लगाई गई है जिनके द्वारा अपह्रता की बरामदगी के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं हालांकि थाना पिलखुवा पुलिस ने नाबालिग किशोरी को अपहरण कर ले जाने में दो सहअभियुक्तो अकरम पुत्र तहसीन और तालिब पुत्र मुन्ने को गिरफ्तार किया है ।



