बोकारो

बोकारो में बढ़ते अपराध पर झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार से मुलाकात कर सौंपा गया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के बोकारो जिला अन्तर्गत बेरमो/नावाडीह प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के माननीय राज्यपाल महोदय से मुलाकात कर बोकारो जिला में लगातार बढ़ रहे अपराध, हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल के केंद्रीय सचिव सह विधायक प्रतिनिधि टिंकू कुमार शर्मा,केंद्रीय सचिव सह वार्ड पार्षद विनोद चौहान,विधायक प्रतिनिधि सूरज पांडेय, केंद्रीय महासचिव कुणाल महतो, केंद्रीय सचिव अमन कुमार रवि उपस्थित रहे।

ज्ञापन में बताया गया कि बोकारो जिले में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन कर रही है। प्रतिनिधिमंडल ने हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती, रंगदारी तथा विभिन्न अवैध गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी रोक लगाने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल महोदय से आग्रह किया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को आवश्यक निर्देश देकर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए तथा अपराधियों और अवैध कारोबार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

माननीय राज्यपाल महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने कहा कि जनता की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना सरकार एवं प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button