बरेली
श्री हरि मंदिर बरेली ने सप्त दिवसीय चल रही श्री राम कथा का हुआ विश्राम
गुरु भक्त और भगवान के बीच में दीवार नहीं द्वार है बृजेश पाठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली मॉडल टाउन स्टेशन श्री हरि मंदिर में आयोजित सप्त दिवसीय श्री राम कथा के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित बृजेश पाठक ने कहा हमारी सनातन संस्कृति में गुरुदेव का बहुत बड़ा स्थान है क्योंकि गुरुदेव के माध्यम से ही जीव को ईश्वर की प्राप्ति होती है वह गुरुदेव भी हैं जो अपने शिष्य को ज्ञान दृष्टि प्रदान कर ईश्वर का साक्षात्कार करते हैं गुरुदेव का पावन कार्य है शिष्य को भगवान से जोड़ना उसकी निष्ठा और प्रीति को भगवान से जोड़ना लेकिन यदि कोई गुरु स्वयं भगवान के आसन पर बैठकर अपने शिष्य की निष्ठा और प्रीति को भगवान से हटकर अपने चरणों में जोड़ता है !
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा ,संजय आनन्द गोविंद तनेजा,रंजन कुमार व अन्य सदस्यों ने कथा व्यास जी का स्वागत एवं माल्यार्पण किया । कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रसाद वितरण किया गया।



