संभल

संभल में 1090 से 1930 तक हर मदद बस एक कॉल दूर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं को किया जागरूक”

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संभल। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के अंतर्गत जनपद संभल पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह तथा क्षेत्राधिकारी चन्दौसी दीपक कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो दस्तों ने विभिन्न क्षेत्रों में चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। अभियान के दौरान वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए। महिला पुलिसकर्मियों ने मोबाइल पर पैनिक बटन और आपातकालीन कॉल सुविधा का प्रदर्शन भी किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मविश्वासी और जागरूक बनाना है, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। जनपद पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिससे महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ रही है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button