
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर अश्लील वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर लंबे समय तक दुष्कर्म और शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी नाबालिग उम्र के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी की पत्नी भी इस पूरे घटनाक्रम में उसका सहयोग करती रही।
हसनपुर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रकरण की गहन जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के प्रकाश में आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।



