मथुरा

केसीसी जमा करने आए बुजुर्ग के थैले से 2 औरतों ने किये 50 हजार रुपये पार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। छाता कोतवाली के गांव भदावल निवासी 72 वर्षीय किसान दानीराम मंगलवार को अपने केसीसी खाते में 3,04,000 रुपये जमा कराने के लिए पहुंचे थे। किसान कैश काउंटर नंबर पांच पर लाइन में लगे थे। इसी दौरान वहां मौजूद दो संदिग्ध महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाया। महिलाओं ने ब्लेड से थैला काटकर अंदर रखे नोटों में से 50 हजार रुपये निकाल लिए। जब किसान का नंबर आया और उन्होंने नोट गिनने के लिए कैशियर को दिए, तो रकम होने पर उनके होश उड़ गए। थैले के नीचे कट लगा देखकर किसान समेत अन्य लोग हैरान रह गए। किसान ने तुरंत शोर मचाया और शाखा प्रबंधक निखिल सेंगर व पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें दो महिलाएं किसान के पास खड़ी होकर थैला काटती दिखाई दी हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लिया है। उधर, किसान नेता भगवत स्वरूप पांडे ने बैंक की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। जब इस बारे में शाखा प्रबंधक निखिल सेंगर से बात की गई, तो उन्होंने जानकारी देने से इनकार कर दिया। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि संदिग्ध महिलाओं की पहचान के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button