बेतुल
बैतूल पटवारी गोपाल महस्की के संरक्षण में हमलापुर में नाला को किया बंद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। हमलापुर वन डिपो के पास से निकला नाला जो की छात्रावास के पीछे से निकल कर माचना नदी में जाकर मिलता है। पटवारी हल्का गोपाल महस्की के संरक्षण में एक शिक्षण संस्था द्वारा वह नाला बंद कर दिया गया है। इस नाले के किनारे खाद का सरकारी गोदाम है वहां के कर्मचारियों का कहना है कि नाला बंद कर देने से पहाड़ियों से होकर जो पानी इस नाले में मिलता है वह पानी यहां पर थमेगा तथा गोदाम में भी घुसकर नुकसान पहुंचाएगा। वही यहां पर स्थित श्मशान घाट में जाने का रास्ता भी बंद हो जाएगा जिससे यहां के निवासियों को विषम कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जब इस संबंध में तहसीलदार पूनम साहू से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि नाला बंद होने की जानकारी उन्हें नहीं है। वह पता करके नाला खुलवाने की कार्यवाही करेगी। सूत्रों का कहना है कि यह सारे उल्टे सीधे काम पटवारी गोपाल महस्की वरिष्ठ तहसीलदार के इशारे पर कर रहे हैं तथा यह दोनों मिलकर तहसीलदार पूनम साहू को तहसीलदार के प्रभार से हटाने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। तहसीलदार पूनम साहू से गोपाल महस्की द्वारा गुमराह करते हुए जो कार्यवाही करवाई जा रही है। यदि समय रहते गोपाल महस्की द्वारा की गई शिकायतो की सही जांच नहीं की गई तो तहसीलदार पूनम साहू को गंभीर परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।
इनका कहना है कि
तहसीलदार से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि नाला बंद होने की जानकारी उन्हें नहीं है। वह पता करके नाला खुलवाने की कार्यवाही करेगी
तहसीलदार पूनम साहू बैतूल



